---Advertisement---

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर इटारसी में निकाली सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा

By
On:
Follow Us

इटारसी। पिछले वर्ष 7 सितम्बर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी (Former Congress President Rahul Gandhi) द्वारा निकली गयी भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर इटारसी में सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आयोजन किया गया।

उक्त यात्रा की शुरुआत न्यास कॉलोनी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की गयी। यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गांधी मैदान के समीप गांधी प्रतिमा पर पहुंची जहां माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। 

यात्रा में नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी, पेट्रोल पंप कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग सहित कांग्रेस के अन्य संगठनों के कार्यकर्ता के साथ ही पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!