---Advertisement---

सिंधी समाज की प्रतिभाओं का भोपाल में 17 अगस्त को होगा सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय सिंधु सभा मप्र एवं सिंधी मेला समिति भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए 17 अगस्त को प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भोपाल के रविन्द्र भवन में किया जा रहा है।

भारतीय सिंधु सभा के नगर अध्यक्ष गोपाल सिद्धवानी बताया कि इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में वर्ष 2024-25 की 10 वीं कक्षा की परीक्षा में 90 प्रतिशत या 9.5 CGPA, कक्षा 12 की परीक्षा में 95 प्रतिशत या 9 CGPA, स्नातक स्तर की डिग्री परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अलावा एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, या समकक्ष डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

इसके अलावा मध्यप्रदेश के जिन प्रतिभाशाली बालक/बालिकाओं ने प्रदेश अथवा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, साहित्य, कला, खेल आदि विविध क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया हो, ऐसी प्रतिभाओं को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए प्रतिभाएं ई मेल smsbhopal@gmail.com पर या व्हाट्सएप नंबर 9826396774, 7999981663 या 9303132341 पर अंतिम तिथि 3 अगस्त की शाम तक अपने नाम,शहर के नाम व मोबाइल नंबर के विवरण के साथ मार्कशीट की प्रतिलिपि के रूप में अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.