इटारसी। नर्मदापुरम जिले में स्थित तवा डैम का जलस्तर आज खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है, जिसके चलते डैम के गेट खोल दिए गए हैं।
बांध की स्थिति (08 सितंबर, दोपहर 1 बजे)
- बांध का जलस्तर (WL): 1165.48 फीट (355.24 मीटर)
- पूर्ण जलाशय स्तर (FRL): 1165.98 फीट (355.40 मीटर)
- लाइव क्षमता: 98.47% भरी हुई
बांध के पूर्ण क्षमता तक भर जाने के बाद इसके तीन गेट 2-2 फीट तक खोले गए हैं।
पानी की निकासी और प्रवाह
- स्पिलवे से पानी की निकासी: 10,594 क्यूसेक (300 क्यूमेक)
- पावर हाउस से पानी की निकासी: 3,673 क्यूसेक (104 क्यूमेक)
- नदी में कुल पानी का प्रवाह: 14,267 क्यूसेक (404 क्यूमेक)
बारिश की स्थिति
- आज की बारिश: शून्य
- कुल वर्षा: 1146.20 मिमी
अधिकारियों ने बताया कि बांध में फिलहाल औसत जल आवक 10,948 क्यूसेक (310 क्यूमेक) है। नदी में पानी का प्रवाह बढ़ने से निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।








