---Advertisement---

तवा डेम का जलस्तर 1118 फीट, बीते वर्ष की तुलना में इस बार आधी ही हुई बारिश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नर्मदापुरम जिले में अब तक 312.5 मिमी वर्षा दर्ज

इटारसी/नर्मदापुरम। जिले में इस मानसूनी सीजन में बारिश की रफ्तार बीते वर्ष की तुलना में काफी धीमी बनी हुई है। बारिश के आंकड़ों का तुलनात्मक आकलन करें तो पिछले साल इस अवधि तक जिले में औसतन 615.4 मिमी बारिश हो चुकी थी, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 312.5 मिमी (कुल 2812.5 मिमी) औसत वर्षा ही दर्ज की गई है—जो कि गत वर्ष की तुलना में लगभग आधी है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिमी (54.0 इंच) है। इसी बीच, जिलेभर में बीते 24 घंटों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जिसमें औसतन 22.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

माखननगर में सबसे ज्यादा 47 मिमी बारिश

जिले के वर्षामापी केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश माखननगर में दर्ज की गई।

  • माखननगर : 47.0 मिमी
  • पचमढ़ी : 33.0 मिमी
  • सोहागपुर : 32.0 मिमी
  • पिपरिया : 21.8 मिमी
  • नर्मदापुरम : 19.1 मिमी
  • इटारसी : 17.4 मिमी
  • बनखेड़ी :11.4 मिमी
  • डोलरिया : 10.4 मिमी
  • सिवनीमालवा : 6.0 मिमी

प्रमुख बांधों और सेठानी घाट की स्थिति

  • तवा जलाशय : वर्तमान जलस्तर 1118.56 फीट पर पहुंच गया है, जबकि इसका अधिकतम जलस्तर 1166.00 फीट है।
  • सेठानी घाट (नर्मदापुरम) : वर्तमान जलस्तर 939.90 फीट दर्ज किया गया है। सेठानी घाट का अलार्म स्तर 964.00 फीट और खतरे का जलस्तर 967.00 फीट निर्धारित है।
  • बरगी जलाशय : वर्तमान जलस्तर 412.65 मीटर, अधिकतम जलस्तर 422.76 मीटर।
  • बारना जलाशय : वर्तमान जलस्तर 344.13 मीटर, अधिकतम जलस्तर 348.55 मीटर।

हालांकि बारिश का कुल आंकड़ा पिछले साल से कम है, फिर भी ऐहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा नदी-तटीय क्षेत्रों एवं निचली बस्तियों में जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.