---Advertisement---

तवा बांध का कोटा पूरा, नर्मदापुरम जिले को 5.28 इंच बारिश की जरूरत

By
—
On:
Follow Us
  • जिले में सामान्य वर्षा का कुल औसत 53.957 इंच है, अभी तक 48.677 इंच ही बारिश हुई

इटारसी। नर्मदापुरम जिले में बारिश का कोटा पूरा होने के लिए अभी 5.28 इंच बारिश की जरूरत है। जिले में सामान्य वर्षा का कुल औसत 53.957 इंच है, जबकि अभी तक 48.677 इंच ही बारिश हुई है। इस तरह जिले को अभी 5.28 इंच बारिश की आवश्यकता है। जिले में नर्मदापुरम, माखननगर, तहसील में पिछले वर्ष के मुकाबले अभी कम वर्षा हुई है, जबकि शेष सभी स्थानों पर पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक वर्षा हो चुकी है। तवा बांध के तीन गेट तीन-तीन फिट कल शाम को खोले थे जो आज सुबह बंद कर दिये हैं। बांध का जलस्तर 1166.20 फिट है।

पिछले चौबीस घंटे में सबसे अधिक वर्षा इटारसी तहसील में हुई है और सबसे कम डोलरिया में जबकि पिपरिया में बारिश नहीं हुई है। इटारसी में महज कुछ समय तेज पानी गिरा जिसमें 47.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसी तरह से सिवनी मालवा में 16 मिमी, नर्मदापुरम में 12.4 मिमी, बनखेड़ी में 11.6, पचमढ़ी में 11.2, सोहागपुर में 5 मिमी, माखननगर में 4 मिमी, और डोलरिया में 1.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

अब तक हुई वर्षा को देखें तो नर्मदापुरम में अब तक 1103.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1339.1 मिमी था। सिवनी मालवा में इस वर्ष अब तक 994 मिमी, पिछले वर्ष 872 मिमी, इटारसी में अब तक 1106.3 मिमी, पिछले वर्ष अब तक 865 मिमी, माखननगर में अब तक 816 मिमी, पिछले वर्ष 979 मिमी, सोहागपुर में इस वर्ष 1298.6 मिमी, पिछले वर्ष 1069.4 मिमी, पिपरिया में अब तक 1640.8 मिमी जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1374 मिमी, बनखेड़ी में अब तक 1222.2 मिमी जबकि पिछले वर्ष 1168 मिमी, पचमढ़ी में अब तक 1880.1 मिमी, पिछले वर्ष 1739 मिमी और डोलरिया में अब तक 1065.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में कुल 725 मिमी वर्षा हुई थी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.