इटारसी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बटकुई में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बटकुई निवासी रामबाई मसकोले 48 वर्ष के साथ उनके घर के सामने ही गांव के राजू उर्फ राजकुमार उइके ने अभद्रता की।
घटना 5 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है, जब आरोपी ने महिला को मां-बहन की गंदी गालियां दीं और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। साथ ही आरोपी ने उन्हें जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पीडि़ता की शिकायत पर तवानगर पुलिस ने आरोपी राजू के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।









