शिक्षक कल्याण संगठन ने खेत की मेढ़ पर पौधे रोपे

शिक्षक कल्याण संगठन ने खेत की मेढ़ पर पौधे रोपे

इटारसी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस(nternational Day of Older Persons) के अवसर पर, शिक्षक कल्याण संगठन के सदस्यों ने संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार चिमानिया के तारारोड़ा रोड पर स्थित खेत में पहुंच कर, खेत की मेढ़ पर 21 फलदार वृक्षों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम संयोजक सुरेश चिमानिया ने बताया कि संगठन ने पर्यावरण संरक्षण के साथ अपने सेवा निवृत्त हुए सदस्यों सदन मालवीय, सुरेंद्र कुमार तोमर, राजकुमार दुबे, कमोद दुबे, उषा कश्यप को सम्मान देने एवं सदस्यों के पूर्वजों की स्मृति में आम, जामुन, लीची, सीताफल आदि के 21 फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में सुरेश चिमानिया, राजकुमार दुबे, राजेंद्र दुबे, सत्येन्द्र तिवारी, सुनील दुबे, राम चरण नामदेव, अशोक मालवीय, संतोष गौर, संतोष भारद्वाज, अखिलेश दुबे, मनोहर गुजरे, घनश्याम शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!