---Advertisement---

शिक्षकों को दिया जा रहा समावेशी शिक्षा पर आधारित प्रशिक्षण

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। लोक शिक्षण संचालनालय एवं शासन के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा पर आधारित शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में शासकीय एसएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 9 से 12 जुलाई 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों जैसे शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास की दिव्यांगता वाले बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षित करने हेतु शिक्षकों का उन्मुखीकरण किया गया।

इस प्रशिक्षण का आयोजन विकासखंड वार दो ग्रुप बनाकर दिया जा रहा है। जिले के 168 विद्यालयों से प्रथम समूह में नर्मदापुरम (Narmadapuram), सिवनी मालवा (Seoni Malwa), बनखेड़ी (Bankhedi) तथा द्वितीय समूह में माखननगर (Makhannagar), सोहागपुर (Sohagpur), पिपरिया (Pipariya) विकासखंड के प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर प्रशांत भदौरिया (Prashant Bhadauria), शाहिला खान (Shahila Khan), रामसागर प्रजापति (Ramsagar Prajapati) ने विभिन्न सत्रों में दिया।

इस समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण के जिला समन्वयक अखिलेश पाठक हैं, साथ ही एमआरसी श्रीमती अर्चना यदुवंशी (Mrs. Archana Yaduvanshi) तथा हर विद्यालय में समावेशी शिक्षा के नोडल तैयार किए जायेंगे, जो हर विद्यालय में सहगामी रूप से इन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक परियोजना अधिकारी राजेश गुप्ता (Rajesh Gupta), जिला आईटी सेल समन्वयक सुनील सायलवार (Sunil Sayalwar), हरवीर गौर (Harveer Gaur) शामिल हुए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.