---Advertisement---

शिक्षक आदर का पात्र है, सांसद की मौजूदगी में नगर परिषद ने किया 700 शिक्षकों का सम्मान

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सोहागपुर, राजेश शुक्ला। समाज में शिक्षक आदर का पात्र है। चाहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad), सर्वपल्ली राधा कृष्णन (Sarvepalli Radha Krishnan) हो विवेकानंद (Vivekananda) या अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) हो, ज्ञान देने वालों का सम्मान सबसे अधिक भारत में हुआ है। हिंदुस्तान (Hindustan) में सर्वाधिक सम्मान शिक्षक को मिलता है। आपके मन में शिक्षक बनने की प्रेरणा कहीं से भी आई हो तो आप भाग्यशाली हैं।

उक्त बात सांसद राव उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) ने मंडी परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। इस दौरान विधायक विजयपाल सिंह (Vijaypal Singh) ने शिक्षक को संबोधित करते हुए कहा हम शिक्षकों का सम्मान करते हुए गौरव महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, नप अध्यक्ष लता यशवंत पटेल,मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी, ललित पटेल, मनोहर बैंकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजो मालवीय मनोहरलाल मंडलोई, अंजनी पटेल, यशवंत पटेल, भरत जी पटेल, संजीव दुबे, सीएमओ दीपक रानवे, डीईओ एस पी सिंह बिसेन, पार्षद आदि मौजूद थे। शिक्षक सम्मान समारोह में विकासखंड के शासकीय स्कूलों के 700 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.