संभागीय उपायुक्त ने स्कूल का ताला खोल खुद लगायी क्लास
इटारसी। संभागीय उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग जेपी यादव (JP Yadav) ने केसला ब्लॉक के कालाआखर और जामुनडोल ग्रामों में संचालित शालाओं का निरीक्षण किया। यादव प्रात: 10:30 बजे प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती काला आखर पहुंचे। वहां उपस्थित बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे बातें की और शैक्षणिक ज्ञान (Academic knowledge) को परखा। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक आशीष शर्मा 11 बजे तथा शारदा मर्सकोले 11.30 बजे पहुंचीं। शाला के एक बच्चे के पास शाला की चाबी उपलब्ध होने पर ताला खुलवाकर क्लास में बच्चों से बोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर ज्ञान को परखा। कुछ बच्चे सवाल हल किए और कुछ नहीं कर पाए। यादव ने बच्चों सवाल को सवाल हल करके समझाए। शाला से लौटते समय उपस्थित बच्चों को टॉफियां वितरण कीं। नंबर से उपस्थित होने वाले शिक्षकों को विद्यालय में ही कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए।

काला आखर के बाद यादव हाई स्कूल जामुनडोल में प्रात: 11:45 बजे पहुंचे, तब तक प्राचार्य अनुपम लाल स्कूल नहीं पहुंचे थे। प्राचार्य 12 बजे स्कूल पहुंचे। यादव ने विद्यालय का निरीक्षण कर दो शिफ्ट में संचालित कर अर्ध वार्षिक परीक्षाओं (half yearly examinations) का अवलोकन किया। निरीक्षण में पाया कि शिक्षकों द्वारा डेली डायरी का अद्यतन संधारण नहीं किया जा रहा है। इससे पता नहीं चला की कितना कोर्स पढ़ाया जा चुका है। जो थोड़ी डायरियां संधारित की गई हैं, प्राचार्य ने उनका अवलोकन नहीं किया और हस्ताक्षर भी नहीं किए। प्रयोगशाला अस्त-व्यस्त पाई गईं, विज्ञान विषय में नवंबर माह तक के लिए निर्धारित प्रयोगों में से बहुत कम प्रयोग बच्चों को कराए गये हैं। बच्चों से चर्चा में पाया गया कि जो प्रयोग कराए हैं उनके बारे में भी बच्चों को ठीक जानकारी नहीं है।
दर्ज बच्चों में से अनुपस्थित बच्चों से प्राचार्य ने संपर्क कर विद्यालय में उपस्थित होने हेतु प्रेरित नहीं किया। शाला के निर्धारित कैश बुक संधारित होना नहीं पाई गईं। प्राचार्य द्वारा अपने पदीय दायित्व में लापरवाही बरती जा रही है। सक्षम स्तर से उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इस दौरान प्राथमिक शाला कालाआखर में शिक्षकों के इंतजार में स्कूल के बाहर जमीन पर बच्चों की क्लास लगायी और हाई स्कूल जामुनडोल में बच्चों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की।











