इटारसी। शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम की दो प्रमुख मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने पर संगठन ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा से भेंट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम आभार पत्र सौंपा।
सरकार ने मानी ये दो मांगें
- टीईटी परीक्षा का विरोध : सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के निर्णय (शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने) के विरोध में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग स्वीकार हुई।
- समय में बदलाव : भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों का संचालन अब प्रात: कालीन पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में किया जाएगा।
इस अवसर पर राजकुमार दुबे, अखिलेश दुबे, सुरेंद्र सिंह तोमर, चंद्रकांत शर्मा, अरविंद बोरीकर, आनंद दीवान, शकुंतला आचार्य, ज्योति शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, एसआर पटेल और सुनील दुबे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने इसे अपनी एकजुटता और सरकार की संवेदनशीलता की जीत बताया है।










