शिक्षक कल्याण संगठन ने हायर सेकेंडरी स्कूल मेहरागांव में पौधे रोपे

शिक्षक कल्याण संगठन ने हायर सेकेंडरी स्कूल मेहरागांव में पौधे रोपे

इटारसी। शिक्षक कल्याण संगठन (Teachers Welfare Organization) जिला शाखा नर्मदापुरम (Narmadapuram) ने शासकीय हायर सैकंड्री स्कूल (Government Higher Secondary School) मेहरागांव (Mehragaon) में पौधरोपण में अशोक, बट, पीपल, नीम प्रजाति के 15 प्रजाति के पौधे रोपे।
मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच जितेन्द्र पटेल, विशेष अतिथि उपसरपंच अंजना मुन्ना पाल, विनोद वारसे, राजकुमार दुबे एवं सुरेश कुमार चिमानिया रहे। अध्यक्षता शाला प्राचार्य हरीश चौलकर ने की।
अतिथियों ने सरस्वती पूजन (Saraswati Puja) एवं दीप प्रज्वलन (lamp lighting) से कार्यक्रम आरंभ हुआ। स्वागत उद्बोधन शाला के प्रधान पाठक रमेश कुमार कीर ने दिया। प्राचार्य चौलकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन (climate change) के चलते प्रकृति का ऋतु चक्र गड़बड़ा रहा है, कहीं भारी वर्षा हो रही है, विनाशकारी बाढ़ आ रही है, कहीं सूखा पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन विकास के नाम पर वनों के विनाश का दुष्परिणाम है। पौधरोपण के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाया जा सकता है। सरपंच जितेन्द्र पटेल ने शिक्षक कल्याण संगठन के पौधरोपण की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया एवं आने वाले समय में ग्राम में पौधरोपण कार्यक्रम चलाने की बात कही।
कार्यक्रम को राजकुमार दुबे, सुरेश कुमार चिमानिया, भुवनेश्वर दुबे आदि ने संबोधित किया। संचालन साजिद सिरोंजवी ने एवं आभार अखिलेश दुबे ने माना। इस अवसर पर रामचरण नामदेव, घनश्याम शर्मा, संगीता शर्मा, सुशीला रावत, ग्राम पंचायत पंच शेख फारुख, संजीव पटेल, मुन्ना बाजपेई, विनोद साठे, सुनील पांडे, अशोक सराठे, राजकुमार भैसारे, अशोक साक्कले, नवनीत सिंग, अनिता पंथी, शिवशंकर निवारिया, प्रहलाद यादव, राजेश मालवीय, प्रमोद दुबे, जयप्रकाश मिश्रा आदि की उपस्थिति रही।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!