---Advertisement---

जिले में जैविक प्रयोगशाला स्थापना के प्रशिक्षण हेतु किसानों की टीम महाराष्ट्र गई

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। दैनिक योगाहार जैविक पाठशाला के प्रयास से एवं पतंजलि कृषि अनुसंधान केंद्र हरिद्वार के मार्गदर्शन में 30 किसानों का एक दल जैविक बायो लैब स्थापित करने का प्रशिक्षण लेने के लिए महाराष्ट्र के वासिम जिले के लिए नांदेड़ एक्सप्रेस से रवाना हुआ।

यह जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला नर्मदापुरम के जिला प्रभारी मोहन गौर बताया कि दैनिक योगाहार जैविक पाठशाला के सूत्रधार रमेश चंद मेहरा के प्रयासों से एवं पतंजलि कृषि अनुसंधान केंद्र हरिद्वार के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के 20 किसानों के साथ-साथ झारखंड से 03, महाराष्ट्र के 02, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 01-01 किसान जा रहे हैं।

वासिम जिले में देश के जाने-माने कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर संतोष चव्हाण प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि कम से कम लागत में कृषक स्वयं अपनी प्रयोगशाला में जैविक खाद और कीटनाशक तैयार करें एवं उसका उपयोग करें। रासायनिक खाद और कीटनाशक के उपयोग को कम करना और जमीन को जहर मुक्त करना, किसानों को अपने ग्राम के नव युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ अपनी आय को बढ़ाना, खेती की लागत को कम करना, प्राकृतिक खाद एवं कीटनाशकों कृषक ट्राईकोडरमा, पोटाश, एजेटको वेक्टर, सुडोनोमास गोबर और गोमूत्र की सिलेरी आदि अपने पास उपलब्ध साधनों से सूक्ष्म जीव मदर कल्चर तैयार करना और उनका मल्टीप्लाइ करना है।

पतंजलि कृषि अनुसंधान केंद्र हरिद्वार के मुख्य महाप्रबंधक पवन कुमार के साथ नर्मदापुरम जिले एवं किसान अन्य जिले और प्रदेशों के उन्नत किसान एवं प्रधानमंत्री से पीएम अवार्डी शरद वर्मा के साथ रमेश चंद्र मेहरा, तुलाराम पटेल, अशोक पटेल, डॉ. अनिल राय, राकेश गौर, गणेश गौर, सुशील गौर, जयदीप गौर, हरिवल्लभ गौर, ओंकार नाथ, नारायण मीना, लालता प्रसाद, योगेश जोशी, विक्रांत, अंशु प्रदीप वर्मा, रेखा वर्मा, रोहित नाना पाटिल, मयंक, ऋषि राज, बलवान सिंह, कमल कुमार जैन, भूपेंद्र यदुवंशी, ऋतु राज मंजुल, श्रीमती रंजना किन्हींकर को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला नर्मदापुरम के जिला प्रभारी मोहन गौर, पतंजलि परिवार के रवि आदित्य, भुवनेश्वर राय, कपिल गौर ने मुंह मीठा कराकर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.