---Advertisement---

तहसील विधिक सेवा समिति ने आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • ‘न्यायोत्सव’ विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सिविल न्यायालय परिसर में आयोजन

इटारसी। तहसील विधिक सेवा समिति, इटारसी के तत्वावधान में आज 10 नवंबर 2025 को ‘न्यायोत्सव’ विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल न्यायालय इटारसी स्थित मीडिएशन सेंटर में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपसी समझौते से मामलों का निराकरण

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराना रहा। कार्यक्रम में प्रथम जिला एवं सेशन न्यायाधीश, इटारसी, श्रीमती अनीता खजूरिया ने उद्बोधन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं और पक्षकारों से आह्वान किया कि विधिक सेवा सप्ताह के अवसर पर हम सभी को मिलकर पक्षकारों को समझा-बुझाकर उनकी सहमति के आधार पर अधिक से अधिक मामलों का समाधान कराने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे समाज में आपसी वैमनस्यता कम होगी और सौहार्द का वातावरण निर्मित होगा।

सामाजिक बुराइयों के समाधान पर बल

श्रीमती खजूरिया ने यह भी कहा कि समाज में व्याप्त अनेक बुराइयां भी आपसी संवाद और सामंजस्य से समाप्त की जा सकती हैं। इसके लिए अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।

नेशनल लोक अदालत की तैयारी

प्रथम जिला न्यायाधीश ने उपस्थित अधिवक्ताओं को 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत हेतु न्यायालय में आने वाले पक्षकारों को लोक अदालत की जानकारी देकर, उनके प्रकरणों को समझौते के माध्यम से समाप्त कराने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता राजेश चौरे, जेके जैन, पीएस राजपूत, कन्हैयालाल मेहरा, संतोष बरखने और अन्य अधिवक्ता संघ के सदस्य तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.