इटारसी। बीते करीब एक माह से भी अधिक समय से ठंड की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री (Degree) की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीते दो दिन से करीब 4-5 डिग्री तापमान बढ़ा है।
आज शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा और रात में अधिकतम तापमान में गिरावट आकर यह 12 डिग्री तक जाने की संभावना है। आगामी 16 फरवरी तक जो अनुमान लगाया जा रहा है उसमें एक से दो डिग्री का इजाफा और होने का अनुमान है। 16 फरवरी तक तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। पिछले चौबीस घंटे की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा है, यानी ठंड कम होने लगी है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री मंडला (Mandla) एवं रायसेन (Raisen) में दर्ज किया गया है। शेष जगह तापमान में इजाफा हो रहा है, जो और बढऩे के आसार हैं।
तापमान बढ़ा, 16 फरवरी तक दो से तीन डिग्री बढऩे की संभावना


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









