इटारसी। रामनगर न्यू यार्ड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बने एक आवारा सांड को आज गौ रक्षक टीम ने पकड़ लिया। इस सांड की वजह से क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल था और इसने कई लोगों को घायल भी कर दिया था।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि सांड काफी आक्रामक हो गया था और अक्सर लोगों पर हमला कर देता था, जिससे कई लोग चोटिल हुए थे। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।शिकायतों को देखते हुए, आज गौ रक्षक टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर सांड को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया।
टीम के सदस्यों ने बताया कि सांड को पकड़ने के बाद अब उसे नगर पालिका के पशु वाहन से किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा, जहां वह किसी के लिए खतरा न बन सके।गौ रक्षक टीम और नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से रामनगर न्यू यार्ड के निवासियों ने राहत की सांस ली है।








