---Advertisement---

खेतों में जंगली सूअरों और हिरणों का आतंक, किसान बेबस

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इटारसी और इसके आसपास के गांवों में इन दिनों किसानों को अपनी फसलों के साथ-साथ अपनी जान की भी चिंता सता रही है। जंगली सूअरों के झुंड और हिरणों ने आतंक मचा रखा है, जिससे किसान और मजदूर दोनों ही दहशत में हैं। सूअरों ने खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे बनाकर मक्के की फसल को बर्बाद कर दिया है।

फसल बर्बाद, किसान बेबस

जंगली सूअरों के झुंड रात के अंधेरे में खेतों में घुस आते हैं और घंटों तक फसल को रौंदते हैं। किसान बसंत गालर चांदौन ने बताया, हमने इस साल बहुत उम्मीद से मक्का बोया था, लेकिन सूअरों ने फसल बर्बाद कर दी। सुबह जब खेत में जाते हैं, तो सिर्फ उखड़े हुए पौधे और बड़े-बड़े गड्ढे मिलते हैं। किसान का कहना है कि एक रात में ही सूअरों का झुंड कई एकड़ की फसल चट कर जाता है।

इसके अलावा, इन सूअरों का डर इतना ज्यादा है कि दिन में भी अकेले खेत में जाने से डर लगता है। किसान मदनलाल उईके कांदई ने बताया, मजदूर भी अब खेतों में आने से मना कर रहे हैं। वे कहते हैं कि अगर सूअर हमला कर दें तो कौन बचाएगा? इस डर की वजह से हमारी खेती का काम रुका हुआ है।

वन विभाग से मदद की गुहार

यह समस्या केवल सूअरों तक ही सीमित नहीं है। किसानों के अनुसार, हिरणों के झुंड भी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान लंबे समय से वन विभाग से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

किसान परसराम निवासी इटारसी ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है। साथ ही, उन्होंने कहा है कि वन विभाग को इन जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों और खेतों से दूर रखने के लिए स्थायी उपाय करने चाहिए। प्रशासन को किसानों की इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए, ताकि उनकी मेहनत और आजीविका को बचाया जा सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.