---Advertisement---

कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 5 साल की जेल और जुर्माना

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। तृतीय अपर जिला न्यायालय के न्यायाधीश आदित्य रावत ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के दोषी शिवा उर्फ सूरज धुर्वे को 5 साल के सश्रम कारावास और 1000 रुपए के जुर्माने की सज़ा सुनाई है। यह फैसला आज, 21 अगस्त 2025 को सुनाया गया। जुर्माना न भरने पर आरोपी को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

क्या था मामला?

यह घटना 17 जनवरी 2024 की रात 8:30 बजे ग्राम पाहन बरी में हुई थी। पीड़ित राधेश्याम धुर्वे अपने घर के आंगन में बैठे थे, तभी उनके छोटे भाई का बेटा सूरज और उसकी मां रेखाबाई वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। जब राधेश्याम ने इसका विरोध किया, तो रेखाबाई ने सूरज को जान से मारने के लिए उकसाया।इसके बाद, सूरज ने अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से राधेश्याम के सिर पर हमला कर दिया। राधेश्याम के चिल्लाने पर उनकी पत्नी और बच्चों ने बीच-बचाव किया। घायल राधेश्याम को तुरंत डीएसपीएम अस्पताल इटारसी ले जाया गया, जहां रामपुर गुर्रा पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। इलाज के दौरान हुए सीटी स्कैन में उनके सिर में फ्रैक्चर का पता चला।

कोर्ट की कार्रवाई

इस मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजीव शुक्ला ने पैरवी की। उन्होंने 12 गवाहों को कोर्ट में पेश किया, जिनके बयानों ने घटना की पुष्टि की। सभी सबूतों और परिस्थितियों को देखते हुए न्यायाधीश आदित्य रावत ने सूरज को दोषी ठहराया। हालांकि, उसकी मां रेखाबाई को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है।आरोपी सूरज इस मामले में सिर्फ 6 दिन तक जेल में रहा था और उसके बाद जमानत पर बाहर आ गया था। अब उसे अपनी सज़ा पूरी करने के लिए केंद्रीय जेल नर्मदापुरम भेज दिया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.