---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

नाबालिग से छेडख़ानी करने वाले आरोपी को हुआ 04 वर्ष का कठोर कारावास

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

पिपरिया। अपर सत्र न्यायाधीश कैलाश प्रसाद मरकाम ने निर्णय पारित करते हुए नाबालिग के साथ छेडख़ानी करने वाले आरोपी सुनील कतिया को धारा 354 भादवि 7/8 पॉक्सो एक्ट के आरोप में दोषी पाते हुए 04 वर्ष के कठोर कारावास एवं 500 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी, नर्मदापुरम राजकुमार नेमा ने बताया कि पीडि़त बालिका ने थाना बनखेड़ी मं रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 07 मई 2020 को जब वह ग्राम जासरवानी में अपने घर में थी तथा उसके दादा-दादी किसी कार्यक्रम में बाहर गये हुए थे तथा उसका भाई भी घर के बाहर था। पीडि़त बालिका द्वारा घर में खाना बनाने के पश्चात निस्तार हेतु घर के पीछे जाने पर अभियुक्त सुनील कतिया ने आकर पीडि़त बालिका को बुरी नीयत से पकड़ लिया था एवं उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया था।

उक्त संबंध मे पीडि़त बालिका की शिकायत के आधार पर थाना बनखेड़ी में अभियुक्त सुनील कतिया के विरूद्व धारा 354 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्व किया गया। इस मामले में अभियोजन की ओर से अभियोजन साक्षियों के कथन न्यायालय में कराये गये। न्यायालय द्वारा अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर आरोपी सुनील कतिया को दंडित किया। शासन की ओर से उपरोक्त मामले में पैरवी विशेष लोक अभियोजक चौधरी विक्रम सिंह द्वारा की गयी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.