---Advertisement---

पट्टे की मांग लेकर आदिवासी युवा संघ ने झिरमऊ के ग्रामीणों के साथ तहसील कार्यालय में दिया ज्ञापन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। मध्य प्रदेश आदिवासी युवा संघ के बैनर तले बुधवार को ग्राम झिरमऊ के निवासियों ने अपनी वर्षों पुरानी पट्टे की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। पट्टे न मिलने से नाराज ग्रामीणों और संघ के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की।

वर्षों से निवास, फिर भी योजनाओं से वंचित

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम पंचायत कांदईकला के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरमऊ में आदिवासी परिवार पिछले कई दशकों से निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पट्टे के लिए कई बार आवेदन दिए, लेकिन आज तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल सका है। पट्टा न होने के कारण ग्रामीण शासन की महत्वपूर्ण आवास और अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से पूरी तरह वंचित हैं।

नायब तहसीलदार ने दिया आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार ने ज्ञापन स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि पट्टे की फाइल की जांच कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संबंधित पटवारी और राजस्व अमले से रिपोर्ट मांगकर जल्द कार्यवाही करने की बात कही।

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान आदिवासी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुशराम ने नेतृत्व किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद वाडिवा, जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र उइके, जिला मीडिया प्रभारी बंटी भल्लावी, तहसील अध्यक्ष सुभम उइके और नगर अध्यक्ष सचिन प्रधान, अंकित युवने, विवेक युवने, सुनील परते, विशाल तेकाम, अभिषेक धुर्वे, करण अहके, राजकुमार उइके, बंशीलाल सरयाम, मंगल परते, भवानी कसदे, सुकदेव युवने और मातृशक्ति में सरजू बाई, कांति कसदे, मुन्नी कसदे सहित अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.