---Advertisement---

प्रशासन ने किसानों को नरवाई नहीं जाने को कहा, दुष्परिणाम और कार्रवाई बतायी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रशासन ने रबी फसल कटाई के पूर्व किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जागरुक करना प्रारंभ कर दिया है। इसी के अंतर्गत एसडीएम टी प्रतीक राव और एसडीओपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के साथ तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक की।

बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों को रबी फसल कटाई उपरांत नरवाई न जलाने हेतु ग्राम में किसानों को जागरूक करने एवं नरवाई जलाने के दुष्परिणाम जैसे प्रदूषण तथा मिट्टी की उपजाऊ क्षमता कम होना आदि के संबंध में अवगत कराया और शासन द्वारा नरवाई जलने के संबंध में जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई के प्रावधानों के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

उपार्जन की प्रक्रिया में पंजीयन एवं उपार्जन गतिविधियों के संबंध में भी किसान संघ के पदाधिकारी से विस्तार से चर्चा की एवं उपार्जन को सुविधाजनक बनाने हेतु आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए। किसान संघ के प्रतिनिधियों को बिजली एवं अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु अस्वसत कराया गया। शासन द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री एवं खसरा लिंकिंग के कैंपेन के संबंध में तथा उसके फायदे के संबंध में विस्तार से उसके फायदे के संबंध में चर्चा की गई। किसानों को शीघ्र उक्त कार्य पूर्ण करने हेतु पर्याप्त प्रचार प्रसार एवं जागरूक करने हेतु पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.