---Advertisement---

श्रीमद्भागवत की अमृत वर्षा 16 जनवरी से, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। मां विजयासन देवी दरबार समिति, महर्षि नगर के तत्वावधान में इस वर्ष भी बसंतोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम कल 16 जनवरी से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलेगा।

कलश यात्रा से होगा भव्य आगाज

समिति के अध्यक्ष पं. प्रमोद भार्गव शास्त्री ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा सूरज गंज स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल महर्षि नगर मंदिर प्रांगण पहुंचेगी। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर शामिल होंगी, वहीं श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चलेंगे।

कथा का समय और मुख्य प्रसंग

कलश यात्रा के बाद 16 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक कथा का वाचन होगा। सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. देवेंद्र दुबे अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का भावपूर्ण रसपान कराएंगे। इस आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती ममता एवं श्री कृष्ण मोहन दुबे हैं।

बसंत पंचमी पर होगा भंडारा

कथा का समापन 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी को होगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे से पूर्णाहुति और विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। मां विजयासन देवी सेवा समिति के संरक्षक पं. सुनील पाठक, अध्यक्ष पं. प्रमोद भार्गव, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साकल्ले एवं ममता वंग, सचिव हरपाल सोलंकी सहित समस्त पदाधिकारियों ने नगर एवं आसपास के धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.