---Advertisement---

श्रीराम का जन्म और ताड़का वध देखकर रोमांचित हुए दर्शक

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में इटारसी के गांधी मैदान और वीर सावरकर मैदान में श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है। दोनों ही स्थानों पर अलग-अलग मंडलियां श्रीराम कथा का मंचन कर रही हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। आज गांधी मैदान में श्रीराम जन्म और ताड़का वध तथा वीर सावरकर मैदान में ताड़का वध और सुबाहु वध देखकर नागरिक रोमांचित हो गये।

रामलीला मंचन का शुभारंभ आज राकेश जाधव सभापति स्वास्थ्य शाखा, मंजीत कालोसिया सभापति, राहुल चौरे मंडल अध्यक्ष, शैलेंद्र दुबे मंडल महामंत्री, सौरभ मेहरा मंडल महामंत्री, श्रीमती संगीता मालवीय, उपनिषेद दुबे, मनोज शर्मा, संजय राय चौधरी, सुश्री ऋतु चौधरी, श्रीमती आशा रॉव, संदेश मालोनिया, मिथिलेश गोस्वामी, प्रतीक मालवीय, पवन उसरेटे, हिमांशु देवहरे, प्रतीक चौरसिया, वीरू बाथरी, गौरव बड़कुर, राकेश अहिरवार, मोहनीश दामड़े ने भगवान गणेश ओर बजरंगल बली का पूजन करके किया। रामलीला महोत्सव का संचालन पार्षद राहुल प्रधान ने किया।

दशरथ पुत्र जन्म से ताड़का वध तक

गांधी मैदान में, श्री बालकृष्ण लीला संस्थान, वृंदावन के कलाकार भगवान राम की कथा का मंचन कर रहे हैं। आज के मंचन में महाराज दशरथ के पुत्रहीन होने पर उनके दुख को मार्मिक रूप से दर्शाया गया। इसके बाद, उन्होंने अपने गुरु मुनि वशिष्ठ से मिलकर अपनी पीड़ा बताई, जिनके निर्देशानुसार उन्होंने पुत्रकामेष्टि यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के फल स्वरूप भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ, जिसने पूरे अयोध्या को हर्ष से भर दिया। यह प्रसंग अत्यंत ही भावपूर्ण था, जिसने दर्शकों की आंखें नम कर दीं।

मंचन का समापन ऋषि विश्वामित्र के आगमन और भगवान राम द्वारा ताड़का वध के प्रसंग के साथ हुआ। कलाकारों ने जीवंत अभिनय के माध्यम से इस प्रसंग को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।

विश्वामित्र आगमन से सुबाहु वध

दूसरी ओर, वीर सावरकर मैदान में श्री जगदंबा मंडल, सतना के कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। आज के प्रसंग में ऋषि विश्वामित्र के आगमन, ताड़का वध, मारीच और सुबाहु के दरबार और फिर भगवान राम द्वारा सुबाहु वध का मंचन किया गया।
दोनों स्थानों पर हो रहे इन आयोजनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होकर भारतीय संस्कृति की नींव को और मजबूत करने का आग्रह किया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.