इटारसी। रेल यात्रियों को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधा देने के लिए रेलवे बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कर रहा है। उद्घाटन विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 02531 28 अप्रैल को बनारस से रवाना होगी, जो भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए इटारसी पहुंचेगी।
यह ट्रेन अत्याधुनिक 22 कोचों वाले अमृत भारत रेक के साथ संचालित होगी। इटारसी जंक्शन पर इस विशेष ट्रेन का आगमन अगले दिन सुबह 09:25 बजे होगा और 09:30 बजे यह हडपसर के लिए प्रस्थान करेगी। नर्मदापुरम संभाग के यात्रियों के लिए यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम और हरदा में भी रुकेगी।







