सुखतवा नदी में डूबे व्यक्ति का शव दो दिन बाद मिला

सुखतवा नदी में डूबे व्यक्ति का शव दो दिन बाद मिला

इटारसी। सुखतवा के पुल से पिछले दिनों जो व्यक्ति नदी में गिरा था, कई घंटे की तलाशी में भी उसका पता नहीं चला था, उक्त व्यक्ति का शव आज ग्राम रैसलपाठा के पास रेशम केन्द्र किनारे मिला है। वह वही अज्ञात विक्षिप्त है, जिसे घटना वाले दिन कुछ लोगों ने पुल के पास देखा था।
केसला थाने के एएसआई भोजराज बरवड़े ने बताया कि उस दिन चार मछुआरे और गोताखोर भी लगाये थे, पानी करीब पंद्रह से बीस फुट गहरा था, आरडीआरएफ की टीम ने भी प्रयास किये, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। दरअसल उस दिन घटना सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास की है और सूचना करीब 12 बजे मिली थी, संभवत: तब तक व्यक्ति बहकर दूर चला गया था। आज रेशम केन्द्र रैसलपाठा के किनारे उसका शव मिला है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!