रीतेश राठौर, केसला। ब्लॉक के कस्बे सुखतवा निवासी एक हार्डवेयर व्यापारी के युवा बेटे का शव उनके कमरे में मिला है, जिसकी गर्दन पिछले हिस्से में धारदार चीज से कटी थी। मामले में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है।
मृतक उपांशु साहू, 22 वर्ष, निवासी हार्डवेयर व्यवसायी अशोक साहू के बेटे थे। बताया जाता है कि मंगलवार रात को उन्होंने एक 1-फुट के ग्राइंडर कटर का उपयोग कर अपनी गर्दन काट ली, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। यह घटना 5 अगस्त की रात की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भयावह घटना तब सामने आई जब सुबह दुकान खोलने का समय हुआ और उपांशु के फोन पर लगातार कॉल किए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। उन्होंने मकान की छत पर चढ़कर पीछे के रास्ते से दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर का दृश्य बेहद हृदय विदारक था। उपांशु का शव उनके बेडरूम में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
गांव में मातम और स्तब्धता
इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। जिसने भी यह दुखद समाचार सुना, वह अचंभित रह गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस वजह से उपांशु ने इतना बड़ा कदम उठाया। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिवार और दोस्त भी इस घटना से सदमे में हैं।










