इटारसी। शहर से धरमकुंडी रोड जमानी गांव विद्युत सब स्टेशन के पास बुधवार के दिन भारी बारिश के कारण पुल के नीचे पानी के कटाव से पुल के नीचे सुरंग बन गई थी।
आज उस क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के बाद यातायात व्यवस्था फिर से सुचारू कर दी गई है। पुल क्षतिग्रस्त होने से दो दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया था, लेकिन अब विभाग द्वारा मर मत के उपरांत सड़क खोल दी गई है। लोगों ने राहत की सांस ली है।











