---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

अंग्रेजों के समय का बारूदखाना जर्जर हालत में होने से वार्डवासियों ने तोडऩे की मांग की

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। बानापुरा में स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में अंग्रेजों के समय बने बारूदखाना को पीडब्ल्यूडी ने स्टोर रूम बनाया था। लेकिन जर्जर होने से अब उसे नीलाम कर दिया और सामान अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है। इस खंडहर हो चुके स्टोर रुम से वार्डवासियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने इस मामले में पूर्व में भी पीडब्ल्यूडी एसडीओ से इसे हटाने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने को कार्रवाई नहीं की। वर्तमान पीडब्ल्यूडी एसडीओ रामप्रसाद शर्मा को भी कई बार बोलने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
खंडहर पड़े गोदाम में जहरीले कीड़े घूमते रहते हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण जहरीले कीड़े इस में घुस जाते हैं जिससे वार्डवासियों एवं छोटे बच्चों को डर बना रहता है। वार्डवासियों ने इस खंडहर गोदाम को तोडऩे की मांग की है जिससे जहरीले जीव जंतुओं से वार्डवासियों को छुटकारा मिल सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.