---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

अपनी ही नगर पालिका के खिलाफ धरने पर बैठे सभापति

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सभापति मनजीत कलोसिया अपने साथियों के साथ अपनी ही परिषद के कामकाज के खिलाफ धरने पर बैठ गये हैं। उनके वार्ड में ट्यूबवेल खनन हुए डेढ़ माह हो गये, लेकिन उसे पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है। कई बार अधिकारियों से गुहार के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो आखिरकार आज उन्हें धरना देना पड़ा।

नगरपालिका के खिलाफ धरने पर बैठे सभापति/पार्षद मनजीत कलोसिया ने बताया कि डेढ़ माह पहले आंबेडकर नगर में खुदे ट्यूबबेल में अभी तक पाइपलाइन नहीं जोड़ी गई। नपा की लापरवाही और झूठे दिलासों से नाराज सभापति कलोसिया ने ओवरब्रिज के नीचे वार्डवासियों के साथ धरना दिया।

एक और सभापति का समर्थन

इधर बाजार समिति की सभापति अमृता मनीष सिंह ठाकुर ने वार्ड सभापति एवं साथी पार्षद मनजीत कलोसिया द्वारा उठाई गई समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वार्ड आंबेडकर नगर क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व खुदवाए गए ट्यूबवेल में आज तक पाइपलाइन नहीं जोड़ी गई है, जिससे वहां के निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर विषय को लेकर हमारे साथी पार्षद एवं वार्ड सभापति श्री मनजीत कलोसिया द्वारा कई बार नगर पालिका अधिकारियों से चर्चा की गई, परंतु समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस उपेक्षा से क्षुब्ध होकर वार्डवासियों के साथ उन्हें धरना एवं विरोध प्रदर्शन का मार्ग अपनाना पड़ा है। मैं बतौर पार्षद, वार्ड 13, न्यास कॉलोनी, आपसे विनम्र आग्रह करती हूं कि आप इस समस्या को प्राथमिकता से लेकर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को राहत मिले और जनप्रतिनिधियों को आंदोलन जैसी स्थिति में न आना पड़े।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.