---Advertisement---

श्री बूढ़ी माता मंदिर में 26 जनवरी से गूंजेंगे महायज्ञ के मंत्र

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • विधायक डॉ. शर्मा की मौजूदगी में हुआ समितियों का गठन

इटारसी। शहर के आस्था के केंद्र श्री बूढ़ी माता मंदिर में इस वर्ष 51 वें श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 26 जनवरी से शुरू होने वाले इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंदिर समिति अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कलश यात्रा के साथ होगा शंखनाद

महायज्ञ का शुभारंभ 26 जनवरी को कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा गुरुनानक दाल मिल स्थित माता महाकाली दरबार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंचेगी। शोभायात्रा की मुख्य कमान जसबीर सिंह छाबड़ा को सौंपी गई है, जबकि पालकी और बग्गी सजावट का दायित्व अंकित तिवारी एवं मयंक तिवारी संभालेंगे।

विभिन्न समितियों को सौंपी गई कमान

बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सचिव जगदीश मालवीय और दीपक अठोत्रा की उपस्थिति में व्यवस्थाओं का विभाजन किया।

  • कथा एवं पूजन : प्रतिदिन होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं सत्संग की संपूर्ण व्यवस्था सत्संग परिवार देखेगा। पूजन-पाठ की जिम्मेदारी ओमप्रकाश यादव एवं उनकी टीम को दी गई है।
  • भोजन एवं भंडारा : ब्राह्मण भोजन की व्यवस्था कृष्ण कुमार चौरे संभालेंगे। महायज्ञ के अंतिम दिन होने वाले भंडारे में प्रसाद वितरण के लिए महिला विंग की कमान मंजू ठाकुर और पार्षद गीता पटेल को दी गई है। पुरुषों की ओर से राहुल चौरे, मोहन मालवीय और उनकी टीम व्यवस्था संभालेगी।
  • प्रबंधन एवं प्रचार : मेला समिति के प्रमुख दीपक अठोत्रा होंगे। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार इंद्रपाल सिंह को और साउंड व्यवस्था नारायण सैनी को सौंपी है। कूपन व्यवस्था के लिए अशोक खंडेलवाल, शरद गुप्ता एवं टीम तैनात रहेगी।
  • श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा ध्यान : भीड़ प्रबंधन के लिए जागरण समिति में बसंत बत्रा और अंकित तिवारी रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइकिल स्टैंड की जिम्मेदारी मुन्ना भाई और जूता स्टैंड की व्यवस्था शिवम व गोपाल सिद्धवानी की टीम देखेगी।

विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने बैठक में निर्देश दिए कि चूंकि यह आयोजन का 51 वा वर्ष है, अत: व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.