
पंचायत सचिव संगठन का कैलेंडर विमोचन मुख्यमंत्री ने किया
भोपाल। आज मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के वार्षिक केलेंडर का विमोचन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में किया। पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारी कैलेंडर लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं कहा कि बहुत ही जल्द आपको बुला रहा हूं, देरी नहीं होगी।
इस अवसर पर पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष रणधीर रघुवंशी, सुरेश विश्वकर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष खुमान सिंह चौहान उपस्थित रहे।
CATEGORIES Bhopal Samachar