---Advertisement---

आनंद मेले में जायके, खेल और विज्ञान की त्रिवेणी ने मोहा मन

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आनंद पब्लिक स्कूल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आनंद मेला का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह मेला अपनी रौनक और भीड़ के चलते शाम 4 बजे तक अनवरत जारी रहा। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शहर के गणमान्य नागरिकों सहित लगभग डेढ़ हजार लोग शामिल हुए।

जायके और रोमांच का संगम

मेले में खाने-पीने के शौकीनों के लिए चाट और विभिन्न मिठाइयों के 20 से अधिक स्टाल लगाए गए थे, जहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों द्वारा लगाए गए गेम स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष रूप से प्राचार्य अमिताभ बेस द्वारा संचालित तंबोला अर्ली फाइव गेम में सभी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शाला परिवार की ओर से 11 लकी ड्रा भी निकाले गए, जिसने उपस्थित जनों के रोमांच को दोगुना कर दिया।

विज्ञान प्रदर्शनी और सेल्फी जोन

मेले में बच्चों की रचनात्मकता भी देखने को मिली। छात्रों द्वारा बनाए गए साइंस मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन करने पहुंचे लायंस क्लब इटारसी फ्रेन्ड्स और सिंधु विकास समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों के हुनर की सराहना की। विशेषज्ञों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल्स का चयन कर बच्चों को पुरस्कृत किया। मेले में बनाया गया सेल्फी जोन बिल्कुल नए अंदाज में था, जहां युवा और बच्चों ने अपनी यादें कैद कीं।

इस अवसर पर स्कूल फाउंडर सच्चानन्द मनवानी, सिंधु विकास समिति अध्यक्ष प्रकाश मोटवानी, मनोहर रायचंदानी, जय चेलानी, सुरेश नंदवानी सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी अनिरुद्ध अग्रवाल, अर्जुन मेघानी, अनिल झा, किशोर पटेल, नरेश कपूर, अशोक गुरबाणी, अतुल अग्रवाल, अभिषेक सोनी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्कूल संचालक विजय एवं प्रिया मनवानी ने बताया कि आनंद मेला स्कूल का एक विशेष आयोजन है, जो सामुदायिक मेलजोल और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देता है। भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए यह मेला अपने निर्धारित समय से 2 घंटे अधिक तक चला।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.