---Advertisement---

धर्म के आधार पर हुआ है देश का बंटवारा : सोनी

By
—
On:
Follow Us

श्री परशुराम भवन का लोकार्पण, विधायक ने की 10 लाख की घोषणा
राजेश शुक्ला, सोहागपुर।
देश का बटवारा धर्म के आधार पर हुआ है, इसे कोई झुठला नहीं सकता है। यह स्वर्णिम समय है, जब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। ब्राह्मणों से ही देश का संचालन होते आया है। ब्राह्मण संस्कार देने का काम करते हैं। ब्राह्मणों से भी निवेदन है कि वह कर्मकांड से ना हटें।

उक्त बात राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने शुक्रवार को श्री परशुराम भवन के प्रथम तल के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक विजयपाल सिंह के साथ ही जनपद अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल मनोहरलाल मंडलोई, डीपी तिवारी, इंद्र कुमार दीवान, कैलाश परसाई, समाजसेवी कन्नूलाल अग्रवाल शकुन तिवारी, दीपक दुबे एवं भरत दुबे मंचासीन थे।

गौरतलब है कि श्री परशुराम भवन का निर्माण मातापुरा वार्ड में कड़ा मानिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज की भूमि पर किया गया है जिसमें विप्र सामाजिक बंधुओं द्वारा आर्थिक सहयोग दिया है। साथ ही सांसद निधि, विधायक निधि से निर्माण कार्य कराए हैं। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी एवं विधायक विजय पाल सिंह ने 15 लाख की लागत से सांसद विधायक निधि से बने प्रथम तल का लोकार्पण किया। संचालन डॉ. संजीव शुक्ला ने किया।

भवन निर्माण के लिए विधायक ने दिए 10 लाख

श्री परशुराम भवन प्रथम तल के लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि विधायक विजयपाल सिंह ने मंच से कहा भवन के शेष निर्माण कार्य के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। विधायक ने भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। गौरतलब है कि इससे पहले भी विधायक द्वारा 10 लाख रुपए की राशि भवन निर्माण में दी जा चुकी है। लोकार्पण समारोह में सांसद एवं विधायक ने मंच दानदाताओं को सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में करेली से नारायण श्रीवास्तव के साथी राजेंद्र सहारिया, प्रेम नारायण व्यास, हर्ष कुमार पालीवाल, पुरुषोत्तम पालीवाल, राजेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार पालीवाल, राजीव शुक्ला, जीवन दुबे, शिरीष तिवारी, राजेश शुक्ला, संजय दीक्षित, श्वेतल दुबे, धनराज तिवारी, शरद दुबे, शिव कुमार दीवान, प्रबुद्ध दुबे, अमित बिल्लौरे, चंद्र मोहन दुबे संजय तिवारी, कमल रत्न दीवान,अभिनव पालीवाल, आशीष दुबे, प्रतीक तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी, नपा उपाध्यक्ष आकाश पटेल, यशवंत पटेल, संतोष सराठे, अनिल गहरैया, पार्षद अमृता चौरसिया, रविशंकर उइके, डीसी साहू, भूपेंद्र दुबे, संजीव दुबे अशोक दुबे, एमएल स्वामी, राजेंद्र नामदेव, कैलाश सोनी, प्रतीक तिवारी, आशीष दुबे, लल्लू परसाई, महमूद खान, सुनील कसेरा, तुलसीराम कहार, रोहित कहार, ललित कहार, कुंजीलाल कुशवाहा, अनुराग तिवारी, संजू मेहरा, चंद्र मोहन दुबे, आशीष विश्वकर्मा, पीडब्ल्यूडी से उपयंत्री आरपी शर्मा, गोलू अग्रवाल, उमा साहू, नीलेश जैन, संतोष सराठे, चैतन्य कुमार दीवान, रमेश साहू, चित्रा तिवारी, पूनम दुबे, रश्मि दुबे, रागिनी तिवारी, पूजा दीक्षित, बबीता दुबे, सुमन दुबे, संगीता दुबे, नेहा दीक्षित, संध्या नागवंशी, पुष्पा वर्मा, उषा तेहरिया, स्वाति दुबे, सृष्टि दुबे, ज्योति दुबे, धनेश्वरी परसाई, भाग्यश्री, किरण दीवान, सरिता चौरसिया, प्रियंका दुबे, ल्पना उपाध्याय, शक्ति मेहरा, कृतिका दुबे एवं कनिष्का दुबे उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.