- शिक्षा एवं आर्थिक स्वतंत्रता हीं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा कवच
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया। मुख्य अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा रहीं। वात्सल्य हॉस्पिटल से डॉ पूजा गुप्ता, महिला उद्यमी एवं अनन्या फूड के संचालिका श्रीमती अभिलाषा सिलाकारी, वार्ड संख्या 31 के पार्षद श्रीमती मनीषा अग्रवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रीना गौड प्रमुख थे।
प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने महिलाओं को आधा आसमान कहकर संबोधित किया एवं कहा कि मानव समाज की प्रगति और सभ्यता का विकाश के साथ महिलाओं के अधिकारों का संघर्ष समानांतर चली है एवं दोनों में सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने नारी का मुख्य हथियार शिक्षा को कहते हुए अधिकारों की रक्षा की लिए आर्थिक स्वतंत्रता को अपरिहार्य बताया। सीएमओ रितु मेहरा ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रीना गौड़ ने समाज में हिंसा का कारण महिलाओं का अशिक्षित होना एवं महिलाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव दिया।
उद्यमी अभिलाषा सिलाकारी ने विषम परिस्थितियों में भी महिलाओं के संघर्ष एवं आमदनी के स्रोत का उपार्जन करना और इसमें जीवन साथी का पूर्ण सहयोग का चर्चा स्वयं के जीवन से उदाहरण के रूप मे पेश कियाद्य उन्होंने पोषण एवं अच्छा स्वास्थ्य के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। वार्ड 31 की पार्षद मनीषा अग्रवाल ने महिलाओं की राजनीतिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद शर्मा ने महिलाओं को त्याग की देवी कहकर संबोधित किया। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि तिवारी ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक गतिविधियों का प्रकाश डाला।
महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ अर्चना शर्मा ने महिलाओं के प्राचीन काल से वर्तमान काल तक महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। वरिष्ठ प्राध्यापक सुशीला वरबड़े ने कहा कि समाज की उन्नति प्रत्यक्ष रूप से महिलाओं की उन्नति से संबंधित है। कॉलेज के समस्त वरिष्ठ प्राध्यापक सुसेन मनोहर, डॉ असुनता कुजूर, डॉक्टर ओपी शर्मा, डॉ पीके अग्रवाल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन शिखा चंद्रवंशी ने एवं आभार प्रदर्शन कम्यूटर विभाग के फैकल्टी सुषमा सागर ने की।