इटारसी। रेलवे स्टेशन से लाए एक बीमार व्यक्ति को न सिर्फ तुरंत उपचार बल्कि उसकी माली हालत देख उससे अन्य तरीके से मदद करके डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय सिविल अस्पताल के डाक्टर्स और स्टाफ ने मानवता का परिचय दिया है।
दरअसल सुरेश चौरे नामक व्यक्ति को रेलवे स्टेशन से 108 की मदद से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल लेकर आए थे। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रियंक मिश्रा ने जब उन्हें देखा तो उनकी हालत बड़ी खराब थी, उनका ऑक्सीजन लेवल कम था एवं बहुत खांसी हो रही थी, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, तुरंत उनका उपचार किया।
ड्यूटी डॉक्टर, डॉ प्रियंक मिश्रा ने स्वयं के पैसे से उक्त मरीज के लिए नए कपड़े बुलवाए एवं स्टाफ के सुपरवाइजर चेतन कुशवाह, वार्ड बॉय विवेक नामदेव, सफाईकर्मी प्रेमलाल ने उसकी कटिंग-सेविंग बनाई और उन्हें नहला कर तैयार कर नए कपड़े पहनाए।
डॉ प्रियंक मिश्रा, सुपरवाइजर चेतन कुशवाह, वार्ड बॉय दीपक नामदेव, सफाई कर्मी प्रेमलाल ने इंसानियत का परिचय दिया अभी मरीज सुरेश चौरे की हालत में सुधार आया है।











