---Advertisement---

न्यूयार्ड इटारसी में ‘दृष्टि नारी संगठन‘ ने किया ‘प्रियदर्शनी मेला’ का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता अभियान को सम्मान देते हुए, न्यू यार्ड शांति नगर स्थित दृष्टि नारी संगठन ने अध्यक्ष श्रीमती रीना डोंगरे डोईफोडे के नेतृत्व में प्रियदर्शनी मेला का आयोजन किया। इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मेले में अधिक संख्या में मातृशक्ति ने अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनी विभिन्न वस्तुएं, जिनमें आकर्षक सजावट का सामान और स्वादिष्ट खान-पान की वस्तुएं शामिल थीं, के स्टॉल लगाए गए। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने हुनर को प्रदर्शित किया।

अतिथियों ने की पहल की सराहना

मुख्य अतिथि पंकज चौरे ने दृष्टि नारी संगठन की इस पहल की हृदय से प्रशंसा की। उन्होंने संगठन को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में नगर पालिका की ओर से ऐसे आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान की सुविधा प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिला मंत्री राधा मैना ने एक गीत के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और महिलाओं को अपने अनुभवों का मार्गदर्शन दिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल पुरानी इटारसी के महामंत्री अतुल शुक्ला ने मंच संचालन किया। अवध पांडे ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। श्रीमती अंकिता चौबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

पुरस्कार वितरण और संकल्प

मेले में अनुशासन और व्यवस्थित तरीके से कार्य करने वाली प्रतिभागी मातृशक्ति को पुरस्कार भी वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में, दृष्टि नारी संगठन की सभी मातृशक्ति ने सामूहिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपसरपंच श्रीमती पाल, रचना पटेल, दुर्गेश बारसे, छाया धुर्वे, निशा अहिरवार, आशा भारती, मोना चव्हाण, संगीता रामटेके, पिंकी आठनेरे, अनीता शुक्ला, बबीता सांगुले, उमा नागवंशी, स्वाति तायडे, अंजू भार्गव, संगीता सूर्यवंशी, रेणू चौरे, पूनम, प्रीति मेहरा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.