---Advertisement---

नगर पालिका के अतिक्रमण दल ने रसूलिया से हटाया अतिक्रमण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। असामाजिक तत्वों द्वारा रसूलिया क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। जिसकी स्थानीय वार्डवासियों एवं महिलाओं द्वारा शिकायत की जा रही थी। बुधवार को नगरपालिका के अतिक्रमण दल ने पहुंचकर वहां का अतिक्रमण हटाया तथा दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।

अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि सर्किट हाउस में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव से स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने मुलाकात कर वार्ड में अतिक्रमण कर असामाजिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत की थी।

श्री राजपूत ने बताया कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के निर्देशों का पालन करते हुए आज रसूलिया से तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण दल द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया गया है। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। अतिक्रमण हटाने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक एवं नपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.