---Advertisement---

जगन्नाथ भक्तों का उत्साह चरम पर, न धूप में रुके, न बारिश में थमे

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चली भगवान की रथ यात्रा
  • उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
  • पांच जुलाई तक गुंडीचा भवन स्वयंवरम गार्डन में रुकेंगे भगवान

नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ निकली। यात्रा में कभी रिमझिम फुहार हुई तो कभी धूप भी खिली। धूप की गर्मी और बारिश की बूंदें भी भगवान जगन्नाथ का उत्साह कम नहीं कर सकीं। सुबह 10 बजे रथ यात्रा डोंगरवाड़ा से प्रारंभ हुई तो शाम को पांच बजे गुंडीचा भवन स्वयंवरम गार्डन पहुंची। इस बीच भक्त जमकर नाचे। रथ यात्रा में महिला पुरुष, बच्चे बुजुर्ग शामिल रहे।

फूलों की बारिश

रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और उमंग से स्वागत किया और दलों ने भगवान की पूजन अर्चन की और रथ यात्रा में शामिल भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की विभिन्न संस्थाओं और नगर वासियों ने जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पहले भक्तों ने भगवान को रथ में विराजमान किया। इस दौरान ठाकुर राजा आशुतोष शर्मा ने सोने की झाड़ू लगाकर प्रभु का मार्ग साफ किया। इस अवसर पर मंदिर के अर्चक बाबाजी प्रसाद दास, समिति के अजय रथ, विश्वजीत राय उपस्थित थे। पूजन की विधि ओडिशा के आचार्य रश्मि रंजन ने संपन्न कराई। डोंगरवाड़ा में सरपंच माखन कीर ने पूजा करके रथ रवाना किया। मुस्लिम समुदाय में ने भी भगवान की पूजन अर्चन कर भक्तों की अगवानी की और उन पर पुष्प वर्षा की साथ ही भंडारे का भी आयोजन कर सांप्रदायिक सौहाद्र्र की मिशाल प्रस्तुत की।

भगवान की अगवानी और भक्तों का स्वागत करने वालों में गोविंद राय, डॉ विजय महंत, अनिल अग्रवाल, सात रास्ता काली कमेटी, मनीष परदेशी, सुंदरम अग्रवाल, सुनील थापक, नितिन सराठे, जय स्तंभ चौक पर मुस्लिम समाज ने शरीफ राइन के नेतृत्व में, खंडेलवाल परिवार, हलवाई चौक पर वैश्य समाज, मनीष गुप्ता, मिनर्वा टेलर्स, सराफा चौक पर काली कमेटी जुमेराती, गौशाला समिति, संतोष शर्मा सहित ठाकुर राजा की माताजी, कसेरा बाजार म किशोर करैया, पं. अखिलेश केशवरे, जगदंबा बर्तन, विधायक विजयपाल सिंह मित्रमंडल, सेठा परिवार, नूतन अग्रवाल, अग्रवाल महासभा, भारती अग्रवाल, अग्रवाल मिष्ठान भंडार, शर्मा फोटो, एनआर फैशन, सांसद दर्शन सिंह चौधरी मित्रमंडल, संतन जो झोपड़ों के सामने सिंधी समुदाय और उनके पूज्य गुरुजी, महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर जीतू राठौर और करणी सेना, भाजपा महिला मोर्चा की अर्चना पुरोहित एवं उनके साथी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, दिनेश शर्मा, हंस राय, नीरज फौजदार, सुनील चौहान परिवार सहित अनेक स्थानों पर भगवान का पुष्प मालाओं धूप आरती प्रसाद आदि से पूजन अर्चन किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.