इटारसी। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मंडल प्रभारी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को इटारसी शहर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने मौके से 15 पाव देशी मदिरा, 18 पाव विदेशी मदिरा, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।
जब्त की गई शराब और लाहन की कुल अनुमानित कीमत 26,260 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक केके पडरिया, धर्मेंद्र बारंगे और राजेश गौर की सराहनीय भूमिका रही।











