---Advertisement---

गांधी मैदान पर हर दिन बढ़ रहा है आईपीएल क्रिकेट का रोमांच

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पेंथर्स, शुभमंगल, कृति किंग्स और गोयल एंड गोयल ने जीते मैच

इटारसी। शहर के गांधी मैदान पर खेली जा रही इटारसी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ता जा रहा है। दूधिया रोशनी में हर दिन चार मैच खेले जा रहे हैं जिसमें दर्शकों को भरपूर मजा आ रहा है। हर मैच के साथ दर्शकों का रोमांच देखते ही बनता है। महज 8-8 ओवर के मैचों में चौकों और छक्कों की बरसात से दर्शक रोमांचित हो उठते हैं। देर रात तक मैचों का लुत्फ उठाने दर्शक दीर्घा में क्रिकेट प्रेमियों की उपस्थिति बनी रहती है।

प्रतियोगिता में गोयल एंड गोयल और श्री श्याम फ्यूल की टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ जिसे गोयल एंड गोयल ने जीता। पहले खेलते हुए टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी श्री श्याम फ्यूल की टीम 6.5 ओवर में 63 रन पर ही धराशायी हो गयी। गोयल एंड गोयल ने 14 रनों से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में वर्धमान वारियर्स और कृति किंग्स के मध्य मुकाबला हुआ। वर्धमान वारियर्स ने 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाये जबकि कृति किंग्स ने 5.4 ओवर में 69 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

तीसरा मुकाबला रॉयल चांडक की टीम को हराकर शुभ मंगल नेशनल प्लायवुड की टीम ने जीता। रॉयल ने 8 ओवर में 51 रन बनाये जबकि शुभ मंगल ने 6.1 ओवर में 56 रन बनाकर मैच जीत लिया। चौथे और अंतिम मैच में सुमित बैस पेंथर्स केएन ग्रुप से 7 विकेट से जीता। केएन ग्रुप ने 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाये जबकि सुमित बैच पेंथर्स ने महज 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 65 रन बना लिये।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.