---Advertisement---

परिवार गया था शादी में, चोरों ने उड़ा लिये जेवर और नगदी, 4-5 लाख की चोरी का अनुमान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रतापपुरा मालवीयगंज में रहने वाले अशोक पटवा शादी में जबलपुर गये थे और चोरों ने उनके घर में सेंधमारी करके चार से पांच लाख रुपए का माल उड़ा लिया। पुलिस द्वारा लगातार इस निवेदन के बावजूद कि बाहर जाएं तो पुलिस थाने में खबर करें, लोग जागरुक नहीं हो रहे हैं। ऐसे में चोरों को मौका मिल रहा है।

आज सुबह अशोक पटवा का बेटा शिवम पटवा जबलपुर से सुबह 9 बजे घर लौटा तो सामने का ताला टूटा था, घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा था। शिवम के अनुसार करीब 53 हजार नगद, सोने का हार, मंगलसूत्र, तीन चांदी की पायल, चांदी के सिक्के सहित करीब चार से पांच लाख का नुकसान हुआ है। शिवम ने कहा कि दोपहर तक माता-पिता भी जबलपुर से वापस आ जाएंगे, तब वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जाएंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!