---Advertisement---

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया करवा चौथ का पर्व, सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

By
—
On:
Follow Us

सिवनी मालवा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के अवसर पर नगर सहित आसपास के अंचल में सुहाग और सौभाग्य का पावन पर्व करवा चौथ पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पति की दीर्घायु और सुखद दांपत्य जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा।

पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। विवाहित महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर व्रत का संकल्प लिया और दिनभर व्रत कथा सुनकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रात में चंद्रमा के उदय होने पर महिलाओं ने छलनी की ओट से चांद और फिर पति का दर्शन कर अर्घ्य दिया। इसके पश्चात पतियों के हाथों जल ग्रहण कर महिलाओं ने अपने निर्जला व्रत का पारण किया।

परंपरा और धार्मिक मान्यताओं पर प्रकाश डालते हुए इंजीनियर आरुषी राठी ने बताया कि नवविवाहित महिलाओं के लिए पहले करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। विवाह के प्रथम वर्ष में वधु के मायके से ‘बयाने’ के रूप में पूजन सामग्री भेजी जाती है, जिससे नवविवाहिता अपने व्रत की शुरुआत करती है। इस बयाने में मिट्टी के करवे, वस्त्र, बर्तन, नकद राशि और पति के लिए वस्त्रों के साथ पीतल या चांदी का करवा होना अनिवार्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सुहागिनों के अटूट विश्वास, समर्पण और आपसी प्रेम का अनूठा प्रतीक है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.