---Advertisement---

नवरात्रि के पहले ग्रहण रात्रि कल बुधवार 2 अक्टूबर को

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – सूर्य पर बनेगा रिंग ऑफ फायर कल 2 अक्टूबर को
  • – सूर्य-पृथ्वी के बीच चंद्रमा लगायेगा वलयाकार सूर्यग्रहण
  • – भारत में नहीं दिखेगा आज रात्रि होने वाला सूर्यग्रहण
  • – भारत में सूर्यग्रहण देखने के करना होगा 2027 का इंतजार

इटारसी। कल बुधवार 2 अक्टूबर की शाम को भारतीय समयानुसार रात्रि लगभग 9 बजकर 13 मिनट से सूर्यग्रहण की घटना होने जा रही है। इस ग्रहण को भारत में तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन अर्जेन्टीना, चिली में एन्यूलर या वलयाकार ग्रहण के रूप में देखा जा सकेगा। वहीं फिजी, उरूग्वे, ब्राजील पेरू आदि देशों में पार्शियल या आंशिक सूर्यग्रहण के के रूप में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण रात्रि 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जायेगा।

ग्रहण की वैज्ञानिक जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इस खगोलीय घटना में पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के पहुंच जाने से कुछ देशों में सूर्य डिस्क का कुछ भाग दिखाई देना बंद हो जायेगा। इससे इन स्थानों पर वलयाकार ग्रहण तो कुछ स्थानों पर आंशिक ग्रहण दिखेगा। सारिका ने बताया कि आज के इस ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 4 लाख 2 हजार 3 सौ किमी की दूरी पर होगा जबकि सुपरमून की स्थिति में यह लगभग 3 लाख 60 हजार किमी दूर रहता है।

पृथ्वी से दूर रहने के कारण चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह नहीं ढंक पायेगा जिससे सूर्य के बीच का भाग तो काला दिखेगा लेकिन चारों ओर का भाग चमकता हुआ रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखेगा। एक गणितीय अनुमान के अनुसार इस ग्रहण का कुछ न कुछ भाग विश्व की जनसंख्या का लगभग 3.08 प्रतिशत लोग देख पायेंगे तो वलयाकार सूर्यग्रहण को लगभग 0.002 प्रतिशत लोग ही देख सकेंगे। सारिका ने कहा कि अगर आप मध्यप्रदेश सहित भारत में सूर्यग्रहण देखना चाहते हैं तो आपको करना होगा 2 अगस्त 2027 का इंतजार। उस दिन यहां 1 घंटे 24 मिनट तक आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।

ग्रहण का प्रकार भारतीय समय (भारत में नहीं दिखेगा)

  • पहली लोकेशन पर आंशिक ग्रहण आंरभ रात्रि 9 बजकर 12 मिनट 59 सैकंड
  • अधिकतम ग्रहण रात्रि 12 बजकर 15 मिनट 04 सैकंड
  • अंतिम लोकेशन आंशिक ग्रहण समाप्ति रात्रि 03 बजकर 17 मिनट 00 सैकंड

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.