---Advertisement---

एसएनजी ग्राउंड में लगे त्योहारी बाजार में निकले कचरे को हटाया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। एसएनजी ग्राउंड में लगे त्योहारी बाजार से निकलने वाले कचरे को आज नगरपालिका की टीम द्वारा अलसुबह से देर रात तक हटाया गया। एसएनजी ग्राउंड में भारी मात्रा में एकत्रित हुए मूर्ति के अवशेष, कचरा एवं अन्य सामग्री को पूजन सामग्री एकत्र करने वाले वाहन की मदद से साफ कराया गया। नपा की इतनी फास्ट सर्विस देखकर स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर त्यौहारी बाजार का कचरा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नगरपालिका के स्वच्छता दूतों, जेसीबी और अन्य वाहनों की मदद से आज समूचे एसएनजी ग्राउंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें भारी मात्रा में मूर्तियों के अवशेष एवं अन्य सामग्री निकाली जिन्हें पूजन सामग्री एकत्रित करने वाले वाहन से उचित स्थान पर पहुंचाया गया।

यह स्वच्छता अभियान अलसुबह से देर शाम तक चलता रहा। नगरपालिका द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं सीएमओ श्रीमती पटले को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी फास्ट सफाई व्यवस्था समूचा ग्राउंड साफ हो गया है। सुबह से ही हम लोग ग्राउंड में प्रेक्टिस करने आ सकेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.