इटारसी। कल गुरुवार, 20 मार्च से कृषि उपज मंडी में उपज की खरीद का कार्य प्रारंभ होगा। लगातार बड़ी मात्रा में आवक और त्योहार के कारण मंडी में विगत 13 मार्च से 19 मार्च तक कृषि उपज की आवक का प्रवेश प्रतिबंधित किया था। आज रंगपंचमी के अवकाश के बाद कल गुरुवार 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे मंडी के गेट किसानों के लिए फिर से खोल दिये जाएंगे।
कृषि उपज मंडी के सचिव अरविंद परिहार ने एक पत्र में बताया कि 14 मार्च से 19 मार्च तक होली, रंगपंचमी पर्व के कारण व्यापारियों, हम्माल, तुलावटी संघों की मांग के बाद मंडी परिसर इटारसी में कृषि उपज की नीलामी कार्य बंद था, अत: प्रवेश द्वारा भी बंद रखा था।
अब 20 मार्च से पुुन: यह कार्य प्रारंभ होगा और सुबह 5:30 बजे से गेट खोलकर किसानों की ट्रालियों के लिए प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर ही मंडी परिसर में प्रवेश के लिए पहुंचें, अनावश्यक रूप से परेशान न हों।