- तवा में पानी की आवक घटने के बाद बंद किये गेट, 95 फीसद से अधिक भरा बांध
इटारसी। लगभग एक पखवाड़े तक खुले रहे तवा बांध के गेट आज दोपहर 3 बजे के बाद आवक कम होने पर बंद कर दिये हैं। तवा बांध का जलस्तर फुल जलभराव के काफी निकट है। 4 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बांध अपनी कुल लाइव क्षमता का 95.11 प्रतिशत तक भर चुका है।
बांध का वर्तमान जलस्तर 354.91 मीटर (1164.39 फीट) दर्ज किया गया है, जबकि इसका पूर्ण जलस्तर 355.40 मीटर (लगभग 1166 फीट) है। आवक और जावक की स्थिति बांध में आज बारिश नहीं हुई है, लेकिन कुल संचयी वर्षा 1138.20 मिमी दर्ज की गई है। बांध में औसत जल आवक 15,892 क्यूसेक (450 क्यूमेक्स) बनी हुई है।
फिलहाल, बांध के सभी गेट बंद हैं, और कोई स्पिलवे डिस्चार्ज नहीं हो रहा है। जल विद्युत परियोजना से 3,673 क्यूसेक (104 क्यूमेक्स) पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी में कुल जल प्रवाह यही है।








