इटारसी। तवा बांध के तीन गेट आज भी खुुले हैं। सुबह 8 बजे तवा बांध का जलस्तर 1163.70 फीट था। 31 अगस्त तक जलस्तर को 1163 फिट तक रखना है। 15 सितंबर 1165 फिट और 30 सितंबर तक निर्धारित कुल क्षमता 1166 फिट तक रखना है।
अभी तवा बांध के 3 गेट पांच फीट की ऊंचाई तक खोलकर 731 क्यूमेक्स पानी तवा नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके अलावा पॉवर हाउस का 102 क्यूमेक सहित कुल 833 क्यूमेक पानी तवा में छोड़ा जा रहा है।
पिछले चौबीस घंटे में तवा के कैचमेंट एरिया में 23.80 मिमी वर्षा दर्ज हुई है और तवा में पहाड़ों से पानी अब भी आ रहा है।








