इटारसी। भगत सिंह नगर स्थित मथुरा-हरि भवन में 09 जुलाई से 17 जुलाई तक भव्य श्री राम कथा मूल पाठ का आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान श्रीमती मथुराबाई एवं हरप्रसाद बड़कुल की 49 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
कथा की शुरुआत 09 जुलाई को सुबह 10 बजे श्री हनुमानधाम मंदिर मेहरागांव नदी से कलश यात्रा के साथ होगी, जो कथास्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक श्रद्धालु कथा का आनंद ले सकेंगे। 16 जुलाई गुरुवार को प्रात: 09 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। 17 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 02 बजे से सत्यनारायण कथा, पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
इस नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव में प्रयागराज उ.प्र. के नंदलाल पाण्डेय अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। इस आयोजन के मुख्य आयोजक रमेश कुमार एवं श्रीमती चंद्रकला बड़कुल हैं।











