इटारसी। शहर के नजदीकी ग्राम धुरपन में इन दिनों संगीतमय शिव महापुराण कथा और भगवान शिव के परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर छठे दिन की कथा में श्रद्धालुओं ने सुमधुर भजनों के साथ शिव महापुराण के प्रेरक प्रसंगों का रसपान किया।
धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा और धार्मिक विधि-विधानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा के समापन पर आयोजित मुख्य महाआरती में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया।










