---Advertisement---

सरकार पेंशनरों के हाथ जोड़कर मांगों को पूरा करने विवश होगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रांताध्यक्ष ने किया दावा

इटारसी। राज्य विभाजन आयोग की धारा 49 (6) की आड़ में सरकार पेंशनरों का हक मार रही है, हमने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है, आप निश्चित मानिये सरकार को मुंह की खाना पड़ेगी। अब तक हम सरकार के हाथ जोड़ रहे थे कि सरकार हमारे साथ न्याय करे, पर सरकार के कानों जूं नहीं रेंग रही थी। हमने न्यायालय के माध्यम से ऐसी परिस्थिति बनाई कि सरकार पेंशनरों के हाथ जोड़कर उनकी मांगों को पूरा करने के लिए विवश होगी।

उक्त उदगार पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इटारसी के तहसील स्तरीय सम्मेलन में प्रांताध्यक्ष आमोद सक्सेना ने व्यक्त किये। तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश पटैल ने बताया कि आज पत्रकार भवन में दोपहर 2 बजे पेंशनरों का तहसील स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर मदनमोहन दुबे ने की। भोपाल से पधारे सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया।

सम्मेलन में प्रांतीय संरक्षक गणेश दत्त जोशी, प्रांतीय सचिव आरजी माथुर प्रांतीय पदाधिकारी संतोष ठाकुर, जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन रामचरन नामदेव व आभार सुरेश रघुवंशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.